আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : CSK चौथी बार बनी चैंपियन, KKR को 27 रन से हराया

Published on: October 16, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है. इससे पहले चेन्नई ने 2010, 2011 और 2018 में IPL खिताब जीता था. चेन्नई ने खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हरा दिया. दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 192 रन बनाए. जवाब में कोलकाता की टीम 9 विकेट खोकर 165 रन ही बना पाई. शुभमन गिल (51) और वेंकटेश अय्यर (50) ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़कर केकेआर को ठोस शुरुआत दिलाई लेकिन इसके बाद उसने 34 रन के अंदर आठ विकेट गंवा दिए.

https://बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत

दोनों सलामी बल्लेबाजों के अलावा निचले क्रम में शिवम मावी (20) और लॉकी फर्गुसन (नाबाद 18) ही दोहरे अंक में पहुंचे जिससे हार का अंतर ही कम हुआ. चेन्नई को वापसी कराने में शार्दुल ठाकुर (38 रन देकर तीन), जोश हेजलवुड (29 रन देकर दो), रवींद्र जडेजा (37 रन देकर दो), ड्वेन ब्रावो (29 रन देकर एक) और दीपक चाहर (32 रन देकर एक) ने अहम भूमिका निभाई. इससे पहले चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 192 रन बनाए. फाफ डुप्लेसिस (86), ऋतुराज गायकवाड़ (32), रॉबिन उथप्पा (31) और मोईन अली (नाबाद 37) रन बनाए. केकेआर के लिए सुनील नरेन ने 2 और शिवम मावी ने 1 विकेट लिया.

https://दुर्गा विसर्जन के लिए निकले लोगों को कार ने कुचला, एक की मौत, 4 गंभीर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now