আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : योगिनी एकादशी पर बनेंगे 2 शुभ योग, जानिए आपकी राशि पर कैसा होगा असर

Published on: July 5, 2021
---Advertisement---

आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है. इसे योगिनी एकादशी कहते हैं. भरणी नक्षत्र दोपहर 1.28 तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले भरणी नक्षत्र होने से चर और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. जानिए आपकी राशि पर इन 2 शुभ योगों का कितना होगा असर..

ॐ सूर्याय नमः 5 जुलाई सोमवार

आषाढ़ कृष्ण एकादशी 22:30 तक

मेष : आपका भाग्य अच्छा रहेगा. आपका अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. इस समय में आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है. आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है.

वृषभ : आपका दिन कामकाज के लिए बेहतर है. किसी नवीन मित्र की सहायता से आपको अपनी योजनाओं में आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिती अच्छी बनी रहेगी पर अचानक खर्च भी बढ़ने वाले है.

http://शादी में भीड़ जुटाने पर मैरिज हॉल सील, संचालक सहित वर-वधु पक्ष पर साढ़े 9 लाख रुपए का जुर्माना

मिथुन : अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा. छात्र अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करेंगे. पूरे दिन आप उत्साहित रहने वाले हैं.

कर्क : आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. आज भाग्य का साथ मिलने वाला है. परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा. दिन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है.

सिंह : सोमवार का दिन कामकाज में अच्छी सफलता दिलाने वाला है. आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. भाग्य आपके साथ है. कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी.

कन्या : आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे. नवीन मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी. भाग्य का साथ अच्छा मिलेगा. दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है.

तुला : दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा. अगर कोर्ट-कचहरी से संबंधित कोई मसला है तो उनमें आपको राहत मिलने के आसार हैं.

http://नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

वृश्चिक : आप चुस्ती-फुर्ती के साथ अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सिखने का अवसर मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी.

धनु : आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी. आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा.

मकर : आपका व्यवहार बड़ा ही सौम्य रहने वाला है. व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. कामकाज में मन लगाकर काम करें. किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा.

कुंभ : बेवजह किसी से मन-मुटाव हो सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी, नौकरी हो या व्यवसाय अच्छी सफलता मिलेगी. कोई नया काम मिल सकता है.

मीन : आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा. घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपके मन में अपने गुरुजनों एवं बड़े बुजुर्गों के लिए आपके मन में आदर-सत्कार की भावना में वृद्धि होगी.

http://दाढ़ी में एक नहीं, कई तिनके… राफेल डील पर कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now