আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दाढ़ी में एक नहीं, कई तिनके… राफेल डील पर कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा

Published on: July 4, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. फ्रांस में राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार जांच को लेकर कांग्रेस फिर एक बार मोदी सरकार को घेरने लगी है. बता दें कि राफेल डील की जांच को लेकर फ्रांस में जज की भी नियुक्ति कर दी गई है. जज की नियुक्ति के बाद से कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा अब सिर्फ बस एक नारा बन गया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि दाढ़ी में एक नहीं, कई तिनके हैं. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि आजादी के बाद से सभी केंद्र सरकारों ने राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़ा मुद्दा माना है और इसका राजनीतिकरण करने से परहेज किया है.

http://कांग्रेस नेता और ठेकेदार के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और उससे कोई समझौता नहीं हो सकता लेकिन जब बात उद्योगपति मित्रों की जेब भरने की आती है तो पिछले सात सालों में उनकी प्राथमिकता क्रोनी कैपिटलिज्म रही है. पवन खेड़ा ने कहा कि जब उद्योगपति मित्रों की जेब भरने की बात आती है तो, राष्ट्रीय सुरक्षा बस एक नारा बनकर रह जाती है. फ्रांस में राफेल में भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और पक्षपात के संबंध में राफेल सौदे की जांच शुरु किए हुए 24 घंटे हो गए हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब तक केंद्र सरकार ने इस पर चुप्पी क्यों साधी हुई है. उन्होंने आगे कहा कि यही सरकार सिर्फ बात करने के लिए जानी जाती है.

http://आपके फोन के लिए खतरनाक हैं ये 9 ऐप्स, तुरंत करें डिलीट

अब तक प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और कैबिनेट के अन्य सदस्य चुप हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि इस चुप्पी की गूंज पूरे देश में सुनी जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि ये बहुत शर्मनाक बात है कि चुनाव के अलावा यह सरकार कोई बात नहीं करती है. उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी में हिम्मत है तो प्रेस कॉन्फ्रेंस करें और इन सवालों का जवाब दें फिर 2024 की बात करिए. पवन खेड़ा ने कहा कि उनकी दाढ़ी में देश को रुचि नहीं है. देश को इस बात में रुचि है कि 570 करोड़ रुपए की चीज 1670 करोड़ रुपए में क्यों खरीदी गई. 126 के बदले सिर्फ 36 राफेल क्यों खरीदे गए.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now