আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गृहमंत्री शाह ने दिया एक पहचान पत्र का प्रस्ताव, कहा- 2021 में डिजिटल होगी जनगणना

Published on: September 23, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में जनगणना भवन की आधारशिला रखी. इस अवसर पर शाह ने सभी नागरिकों के लिए एक देश एक पहचान पत्र का प्रस्ताव रखा. इसमें आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक खाते जैसी सभी सुविधाएं एक ही पहचान पत्र से जुड़ी होंगी. शाह ने कहा कि जनगणना की पूरी बिल्डिंग ग्रीन होगी, भारत में ग्रीन बिल्डिंग के कॉन्सेप्ट को अपनाने की जरूरत है. नई जनगणना का ब्योरा इसी बिल्डिंग के माध्यम से रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि जनगणना देश के भविष्य के विकास की योजना बनाने का आधार होती है.

http://लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निबटा लें सभी जरूरी काम

इसके लिए जन भागीदारी की जरूरत है. 1865 से अब तक 16वीं जनगणना होने जा रही है. उन्होंने कहा कि कई बदलाव और नई पद्धति के बाद आज जनगणना डिजिटल होने जा रही है. अमित शाह ने कहा कि 2021 में जो जनगणना होगी, उसमें मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें डिजिटल तरीके से आंकड़े उपलब्ध होंगे. उन्होंने कहा कि जितनी बारीकी से जनगणना होगी, देश के अर्थतंत्र को मजबूत करने में उतनी ही मदद मिलेगी. मोबाइल ऐप के जरिए 16 भाषाओं में जानकारी दी जा सकती है जिसका सत्यापन किया जाएगा. शाह ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने 2021 की जनगणना के साथ-साथ एनपीआर की तैयारी पर 12,000 करोड़ खर्च करने की संभावना जताई.

http://आरक्षक का जुआ खेलते वीडियो वायरल, SSP ने किया निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now