আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Hockey WC 2023: भारत ने स्पेन को हराकर जीत के साथ किया आगाज

Published on: January 13, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार भारत ने 15वें एफआईएच विश्व कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के पूल डी के मैच में स्पेन को 2-0 से हराकर जीत के साथ आगाज किया है. शुक्रवार भारतीय टीम टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलने उतरी. इस मैच में टीम इंडिया के सामने स्पेन की टीम थी. वहीं, इस मैच में भारत ने स्पेन को 2-0  से हरा दिया. भारत के लिए स्थानीय खिलाड़ी अमित रोहिदास ने गोल किया. वहीं, भारत के लिए दूसरा गोल हार्दिक सिंह ने किया. दोनों टीमों के बीच यह मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया.

https://न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शॉ की टी20 में वापसी; सूर्या को टेस्ट में मौका

भारतीय टीम पूल-डी में है. इस पूल में भारत और स्पेन के अलावा इंग्लैंड और वेल्स भी है. इससे पहले भारत-स्पेन के बीच मैच देखने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ग्राउंड पर पहुंचे. इसके अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान में भी हिस्सा लिया. बता दें कि भारत को अगले मैच में 15 जनवरी को इसी मैदान पर इंग्लैंड से खेलना है जबकि आखिरी लीग मैच 19 जनवरी को भुवनेश्वर में वेल्स के खिलाफ होगा.

https://ED की छापेमारी पर सीएम बोले- सरकार को अस्थिर करने का प्रयास

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now