नई दिल्ली. बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के खैरी बांका के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधा नहर में जा पलटी. इसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के वक्त पति अपने पत्नी को मायके से लेकर सुसराल जा रहा था. देर रात कार की रफ्तार तेज होने के चलते ये हादसा हो गया. नहर में कार के पलटते ही तीनों की मौत हो गई. तीनों मृतक की पहचान बिस्फी निवासी राज कुमार यादव (25), रूबी कुमारी (22) और विकास कुमार यादव (27) के रूप में की गई है.
https://जंगल में मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जांच में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों को सूचना दी गई. उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. स्थानीय पुलिसकर्मी ने बताया कि तेज रफ्तार चार चक्का वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई. फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने नहर में गिरे वाहन को बाहर निकलवाया. इस दौरान पति-पत्नी और वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. वाहन में बैठे तीनों मृतक को बाहर निकाला गया.
https://‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का नया ट्रेलर रिलीज, देख रह जाएंगे दंग









