रायपुर. प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने इन जिलों में अगले 24 में गरज-चमक के साथ भारी बारिश संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक राजनांदगांव, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, दुर्ग व महासमुंद जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं विभाग ने मानसून को लेकर नया अपडेट दिया है. इस साल मानसून की दस्तक 15 जून तक हो सकती है, हालांकि प्रदेश में अक्सर 10 जून से पहले ही मानसून प्रवेश करता है, लेकिन इस बार मानसून के देर से दस्तक देने की संभावना व्यक्त की जा रही है.
http://खुद के फैलाए करंटयुक्त फंदे में फंसकर शिकारी की मौत, दो अन्य गिरफ्तार
रायपुर मेडिकल कॉलेज में लैब तकनीशियन, लैब सहायक और फॉर्मासिस्ट की चयन सूची जारी
रायपुर. पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र तथा मॉडल ब्लड बैंक में लैब तकनीशियन, लैब सहायक तथा फॉर्मासिस्ट के संविदा पदों पर चयनित और प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है. राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र तथा मॉडल ब्लड बैंक में डॉटा प्रबंधक के पद के लिए कौशल परीक्षा हेतु पात्र उम्मीदवारों की भी सूची मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी की गई है. इन सूचियों को रायपुर मेडिकल कॉलेज के सूचना पटल और वेबसाइट www.ptjnmcraipur.in पर देखा जा सकता है. मॉडल ब्लड बैंक में नाको (NACO) द्वारा स्वीकृत लैब तकनीशियन के संविदा पद पर मो. हाशिम और लैब सहायक के पद पर प्रियंका मिश्रा का चयन किया गया है. राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र द्वारा स्वीकृत लैब तकनीशियन के पद पर मो. हाशिम और फार्मासिस्ट के पद पर अपूर्व गुप्ता का चयन किया गया है.
http://SBI ग्राहक ध्यान दें! 30 जून से पहले निपटाएं ये काम, नहीं तो बैंकिंग में आ सकती है दिक्कत







