नई दिल्ली. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी सुप्रिया साहू अक्सर ट्विटर पर जानवरों की शानदार वीडियो शेयर करती हैं. सोमवार को उन्होंने एक बार फिर एक हथिनी का वीडियो शेयर किया है. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आईएएस अधिकारी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि हथिनी अपने बच्चे को सावधानी से सड़क पार करना सिखा रही है. वीडियो में एक हथिनी को जंगल के रास्ते पर अपने बच्चे के सड़क पार कराते हुए और गाइड करते हुए देखा जा सकता है.
https://पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद के सदस्य बनाए गए विनोद और दाऊलाल
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब उनके पास से एक कार गुजरी तो हथिनी अपने बच्चे को बचाने की कोशिश कर रही है. वीडियो को कैप्शन देते हुए IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने लिखा, ‘मां हाथी अपने बच्चे को सड़क पार करना सिखाती नजर आ रही है. एक दुखद हकीकत.’ यह वीडियो अब लोगों का दिल छू रहा है. लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी है. एक यूजर ने लिखा, ‘स्तनपायी… मम्मियों को अपने… शिशु, शावक, बछड़े… किसी भी तरह के साथ ज्यादा लगाव होता है.’
https://सौम्या चौरसिया समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट, अब तक 170 करोड़ की संपत्ति अटैच









