महासमुंद. छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जनजाति से संबंधित विषयक पर अनुशंसा के लिए छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति सलाहकार परिषद की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद का गठन किया गया है. जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे. उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री होंगे. इसी तरह 8 सदस्यों वाली इस परिषद में महासमुंद विधायक व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर को सदस्य और बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर को मनोनीत सदस्य बनाया गया है. उनकी नियुक्ति से अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों ने हर्ष जताया है. यहां बताना लाजिमी होगा कि राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद के गठन से इस वर्ग के लोगों के लिए कार्यक्रम के संचालन हेतु अनुशंसा एवं क्रियान्वयन में मदद मिलेगी.
https://मुख्यमंत्री ने अवैध निर्माण के नियमितीकरण के प्रकरणों के निराकरण में विलंब पर जताई नाराजगी
अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिये इस वर्ग के लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी. साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग के हित में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए बेहतर मॉनिटरिंग हो सकेगी. अन्य पिछड़ा वर्ग की बेहतरी के लिए नवीन योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्माण में भी मदद मिलेगी. विधायक श्री चंद्राकर व दाऊलाल चंद्राकर की नियुक्ति पर पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष दारा साहू, यादराम साहू, श्रीमती अन्नू चंद्राकर, महेंद्र साहू, वीरेंद्र चंद्राकर, ममता चंद्राकर, हेमंत डड़सेना, गिरजाशंकर चंद्राकर, आलोक नायक, संतोष साहू, श्रीमती बिंदु यादव, केके साहू, राजेश डड़सेना, गोपी साहू, सत्यनारायण साहू, रेखराज पटेल, कमलेश चंद्राकर आदि ने हर्ष जताया है.
https://स्वास्थ्य मंत्री की हत्या करने वाला ASI को है बाइपोलर डिसऑर्डर







