আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्वास्थ्य मंत्री की हत्या करने वाला ASI को है बाइपोलर डिसऑर्डर

Published on: January 30, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास का निधन हो गया. नब किशोर दास रविवार को झारसुगड़ा जिले में ब्रजराजनगर के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. तभी एक बजे के आसपास एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गोपालकृष्ण दास ने उनपर गोली चला दी. अपोलो अस्पताल ने एक बयान जारी कर बताया कि नब किशोर दास को एक गोली लगी थी जो उनके शरीर के आर-पार चली गई. जिसकी वजह से दिल और बाएं फेफड़े में इंजरी आ गई थी और इससे इंटरनल ब्लीडिंग होने लगी थी. अस्पताल के मुताबिक, उनकी इंजरी ठीक हो गई थी और उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. बताया जा रहा है कि गोपाल दास बाइपोलर डिसऑर्डर नामक मानसिक बीमारी से पीड़ित है.

https://1 फरवरी से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर!

यह कोई दुर्लभ बीमारी नहीं है बल्कि हर 150 में से एक भारतीय इस बीमारी का शिकार है. हालांकि, इस बीमारी को लेकर अब जागरुकता बढ़ रही है, लेकिन अब भी इससे पीड़ित 70 प्रतिशत लोगों का इलाज नहीं हो पाता है. बता दें कि लीडिंग हेल्थ वेबसाइट हेल्थलाइन के मुताबिक, बाइपोलर डिसऑर्डर एक मानसिक बीमारी है जो शरीर में डोपामाइन हार्मोन के असंतुलित हो जाने के कारण होता है. डोपामाइन में असंतुलन व्यक्ति के स्वभाव में बड़ा बदलाव लाता है. व्यक्ति को इस बीमारी की वजह से भयंकर मूड स्विंग्स होते हैं. इस बीमारी में व्यक्ति को दो तरह के डिप्रेशन के दौरे पड़ते हैं. पीड़ित व्यक्ति या तो बेहद फुर्तीला महसूस करेगा या वो बिल्कुल ही शांत हो जाएगा और उसे उदासी के दौरे पड़ेंगे. इन दोनों ही स्थितियों को हाइपरमेनिया और हाइपोमेनिया कहते हैं.

https://सूर्यकुमार को महज 26 रन की पारी के लिए मिला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड, जानिए क्यों

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now