नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को 15 से 18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन, 60 साल से ऊपर के बीमार लोगों और हेल्थकेयर-फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए प्रिकॉशन डोज को लेकर गाइडलाइंस जारी की है. वे सभी लोग जिनका जन्म 2007 या उससे पहले हुआ है, वे सभी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. लाभार्थी Co-WIN पर अपने मौजूदा खाते के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं या किसी दूसरे नंबर से नया खाता बनाकर भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. यह सुविधा फिलहाल वैक्सीनेशन कराने योग्य सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध है. लोग वैकेसीनेशन कराने की जगह पर भी, सत्यापनकर्ता/वैक्सीन लगाने वाले से भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. वैक्सीनेशन के लिए अपॉइंटमेंट ऑनलाइन या ऑनसाइट बुक किए जा सकते हैं.
https://बाबा वेंगा की भविष्यवाणी- 2022 में फैलेगा नया वायरस, एलियंस करेंगे हमला
15-17 आयु वर्ग के लिए केवल Covaxin का विकल्प उपलब्ध होगा क्योंकि इस आयु वर्ग के लिए यही एकमात्र टीका उपलब्ध है. स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स, जिन्हें दो खुराकें मिल चुकी हैं, उनके लिए 10 जनवरी 2022 से कोविड-19 वैक्सीन की एक प्रिकॉशनरी खुराक की जाएगी. यह प्रिकॉशनरी खुराक, दूसरी खुराक के 39 सप्ताह बाद लेनी होगी. यानी प्रिकॉशनरी डोज़ के लिए दूसरी खुराक के बाद, 9 महीने का गैप ज़रूरी होगा.60 साल और ज़्यादा की उम्र वाले, कॉमॉरबिडिटी वाले लोग, जिन्हें कोविड-19 वैक्सीन की दो खुराक मिल चुकी हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही, 10 जनवरी, 2022 से प्रिकॉशनरी डोज़ दी जाएगी. ये दिशानिर्देश 3 जनवरी 2022 से प्रभावी होंगे और समय-समय पर इनकी समीक्षा की जाएगी.
https://अंतिम संस्कार से ठीक पहले जिंदा हुआ शख्स! हर कोई रह गया दंग









