नई दिल्ली. विश्वभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इंटरनेशनल फ्लाइट्स से आने वाले यात्रियों का रैंडम कोरोना टेस्टिंग करने की घोषणा की है. गुरुवार को सरकार की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि 24 दिसंबर से ये प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. शुरू में 2 परसेंट यात्रियों का ही टेस्ट किया जाएगा. इसमें अलग-अलग देशों के यात्रियों की टेस्टिंग की जाएगी. चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोविड के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागर विमानन मंत्रालय को पत्र लिखा है. इस पत्र में लिखा है कि हर एक फ्लाइट में आने वाले यात्रियों में से 2 परसेंट यात्रियों की एयरपोर्ट पर रैंडम टेस्टिंग की जाएगी.
https://पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, चरित्र पर शक करता था पति
किन यात्रियों की टेस्टिंग होगी, इसका फैसला संबंधित एयरलाइंस की तरफ से किया जाएगा. बता दें कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और अमरीका में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लिहाजा केंद्र सरकार एक्टिव हो गई है. इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में भी बयान दिया और बताया कि देश में स्थिति नियंत्रण में है. मांडविया ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि कोरोना के वैरिएंट बदल रहे हैं. ऐसे में सभी को वैक्सीन ले लेना चाहिए और सुरक्षा के नियमों का भी पालन करना चाहिए.
https://सस्ता सोना खरीदने का शुक्रवार को आखिरी दिन, जानिए क्या है कीमत









