नई दिल्ली. अगर आप सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास शुक्रवार तक का समय है. आप सॉवरेन गोल्ड बांड की तीसरी किस्त को सब्सक्राइब कर सकते हैं. सरकारी गोल्ड बॉन्ड 2022-23 की तीसरी सीरीज सब्सक्रिप्शन के लिए खुली हुई है. यह सीरीज 19 दिसंबर को खुली थी और 23 दिसंबर तक खुली रहेगी. सॉवरेन गोल्ड बांड आरबीआई द्वारा जारी किया जाता है, इसलिए इसकी सरकारी गारंटी होती है. खास बात यह है कि इस गोल्ड बांड पर ग्राहकों को 2.50 फीसदी का ब्याज भी मिलता है. यह ब्याज हर छह महीने में ग्राहक के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है. भारतीय रिजर्व बैंक ने गोल्ड बांड की इस तीसरी सीरीज के लिए कीमत 5,409 रुपए प्रति ग्राम तय की हुई है.
https://मुख्यमंत्री के निर्णय की केंद्रीय मंत्री गड़करी ने ट्वीट कर की तारीफ
अगर आप डिजिटल मोड से आवेदन देते हैं, तो आपके लिए कीमत 5,359 रुपए प्रति ग्राम पड़ेगी. सरकार ऑनलाइन आवेदन करने और डिजिटल पेमेंट करने पर 50 रुपए प्रति ग्राम का डिस्काउंट देती है. सॉवरेन गोल्ड बांड को बैंकों (छोटे वित्त बैंकों और पेमेंट बैंक्स को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों के माध्यम से खरीदा जा सकता है. इस गोल्ड बांड की मैच्योरिटी अवधि 8 साल होती है. साथ ही आपको इसमें 5वें वर्ष के बाद अगले ब्याज भुगतान तारीखों पर बाहर निकलने का ऑप्शन भी मिलता है. मैच्योरिटी के बाद मिलने वाला रिटर्न पूरी तरह टैक्स फ्री होता है. आरबीआई के निर्देशों के अनुसार, ट्रस्ट और विश्वविद्यालयों के लिए अधिकतम सोना खरीदने सीमा 20 किलोग्राम है. इंडिविजुअल्स और एचयूएफ के लिए यह सीमा 4 किलोग्राम है.
https://‘पठान’ का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’, दिखा दीपिका-शाहरुख का सिजलिंग अंदाज










