रायपुर. राज्य सरकार ने निगमों और मंडलों, आयोग व संपूर्ण अनुदान प्राप्त संस्थाओं के वेतन पुनरीक्षण के अंतर्गत एरियर्स भुगतान करने का निर्देश जारी किया है. वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि 1 जनवरी 2016 से छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 लागू है. ऐसे में 1 जुलाई 2018 से नियमित भुगतान किया जा रहा है, जबकि 1 जनवरी 2016 से 30 जून 2018 तक 30 महीने का एरियर्स बकाया है. राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि 30 महीने का एरियर्स 6 समान किश्तों में भुगतान किया जाएगा. इनकी पहली किश्त जो जनवरी 2016 से मई 2016 तक की है, उसके भुगतान का आदेश जारी कर दिया गया है. दूसरी किश्त में जून 2016 से अक्टूबर 2016 तक के एरियर्स का भुगतान 2019-20 में किया जाएगा.
http://धान खरीदी में कोई हीलाहवाला बर्दाश्त नहीं : पूनम चंद्राकर

रिंगबॉल टूर्नामेंट के लिए रवाना होंगे छात्र
महासमुंद. जम्मू कश्मीर में 7वीं सीनियर रिंगबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन 8 से 10 नवंबर तक आयोजित है. जिसमें ड्रीम इण्डिया महासमुंद के गजेंद्र साहू, बृजमोहन चंद्राकर, ओमकार निषाद, अक्षय कुमार साहू, दिव्यांश बैद्य, यश शर्मा, मोहित मरार, वेदांश चंद्राकर, वासुदेव साहू, यश चंद्राकर, भरत सोनकर और कुणाल यादव प्रतियोगिता में शामिल होने 04 नवंबर को रवाना होंगे. प्राचार्य श्रीमती हेमलता नायडू सहित समस्त स्टॉफ ने उज्जवल भविष्य की कामना की हैं.
http://अब पंच ही चुनेंगे सरपंच, सरपंचों को राइट टू रिकाल से नहीं हटा सकेंगे
युवक से शराब बरामद
महासमुंद. पुलिस ने गढ़पटनी-बसना मार्ग पर बाराडोली निवासी हुकूम चंद पिता उद्धव साव (40) के कब्जे से 3.600 लीटर अंग्रेजी एवं देशी प्लेन शराब बरामद की. जिस पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.







