बागबाहरा. खल्लारी विस क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश भर के सरकारी शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों की व्यापक कमी को लेकर ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित कराता रहा है. जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय बागबाहरा विकासखण्ड क्षेत्र के तमाम सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी, प्राचार्य, प्रधानपाठक विहीन स्कूलों का मुद्दा लगातार उठा रहीं थीं. अंतत: सरकार ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों की 14580 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति प्रदान कर दी है.
http://पीवी सिंधु ने ओलंपिक में जीता कांस्य, 49 साल बाद सेमीफाइनल में पुरुष हॉकी टीम

इस आदेश को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर और फेसबुक दोनों में पोस्ट किया है. श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि सरकार ने हमारे द्वारा उठाए गए मुद्दे पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शिक्षकों की कमी को स्वीकार कर शिक्षक भर्ती करने का आदेश जारी किया है. अब जल्द ही ग्रामीण अंचल के स्कूलों में शिक्षक की नियुक्तियां होगी इससे बच्चों का भला होगा. उन्होने इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि जैसे सरकार ने शिक्षक भर्ती करने का आदेश दिया उसी तरह स्कूल भवन, विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर और विषय आधारित शिक्षकों की पदस्थापना करें.
http://कोरोना की R-वैल्यू ने परेशानी बढ़ाई, एम्स प्रमुख बोले- यह चिंता का विषय







