नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने गाय के गोबर से बना नहाने का साबुन और बांस से बनी बोतल को लॉन्च कर दिया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को यहां खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा निर्मित इस गाय के गोबर से बने साबुन और बांस से बनी पानी की बोतलों को लॉन्च करते हुए कहा कि वह जैविक खेती और उसके लाभ के पुरजोर समर्थक है. उन्होंने कहा कि एमएसएमई मंत्रालय ने एक योजना का प्रस्ताव किया है जिसके तहत इस प्रकार की एमएसएमई इकाइयों (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) में 10 प्रतिशत इक्विटी भागीदारी केंद्र सरकार की होगी. उन्होने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) को अगले दो वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार करना चाहिए और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करना चाहिए.
http://Renault Kwid का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
गाय के गोबर से बना यह साबुन आपकी जेब पर थोड़ी बोझ जरूर बढ़ाएगा. गोबर से बने साबुन को खरीदने के लिए आपको 125 रुपए खर्च करने होंगे. इस साबुन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे आपके शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा और आपकी स्किन भी प्राकृतिक तरीके से चमकती रहेगी. बांस से बनी पानी की बोतल की कीमत 560 रुपए है. बता दें कि राज्य के हर जिले में खादी ग्रामोद्योग का एक स्टोर होता है. इस स्टोर पर जाकर आप बांस की बोतल, गाय के गोबर से बना साबुन इत्यादि खरीद सकते है.
http://VIDEO : नवरात्र में आया मुरली अग्रवाल का जय-जयकार एलबम
Delhi: Union Minister Nitin Gadkari launched a special sales campaign of Khadi and Village Industries Commission & launched cow dung soaps and bamboo bottles yesterday, on the eve of #GandhiJayanti pic.twitter.com/T8UUJRWYBI
— ANI (@ANI) October 2, 2019









