আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Renault Kwid का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: October 2, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. Renault ने अपनी पॉपुलर छोटी कार Kwid का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. इस कार को कंपनी ने दो इंजन विकल्प और 5 वेरएंट के साथ बाजार में उतारा है. फेसलिफ्ट Kwid की बुकिंग शुरू हो गई है. पांच वेरिएंट  Standard, RxE, RxL, RxT (O) और Climber में आने वाली Facelift Kwid की शुरुआती कीमत 2.83 लाख रुपए रखी गई है, जो 4.84 लाख रुपए तक जाती है. नए मॉडल में Zanskar Blue नया कलर वेरिएंट शामिल किया गया है. यह कार पांच ऑप्शन्स में आती है. इनमें Fiery Red, Moonlight Silver, Ice Cool White, Outback Bronze और Electric Blue शामिल है.

http://VIDEO : नवरात्र में आया मुरली अग्रवाल का जय-जयकार एलबम

इस कार के सभी वेरियंट में ड्राइवर साइड एयरबैग, EBD के साथ ABS, सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स फीचर्स दिए गए हैं. वहीं क्लाइम्बर वेरियंट में फ्रंट पैसेंजर साइड एयरबैग भी दिया गया है. मैकेनिकली तौर पर नई Kwid में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस कार में 0.8-लीटर और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया गया है. इस कार का 0.8-लीटर इंजन  54hp पावर और 1.0-लीटर इंजन 68hp पावर जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड एएमटी के विकल्प मिलेंगे. ये दोनों इंजन बीएस4 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है.

http://जनता और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस ने हमेशा किया है सम्मान : द्वारिकाधीश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now