नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को बढ़ा दिया है. इस बार डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया गया है. इस बढ़ोतरी का फायदा 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को होगा. दरअसल, केंद्र सरकार डीए को 3 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है. बुधवार को इस बारे में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अंतिम फैसला लिया गया. बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ सभी केंद्रीय कर्मचारियों को 01 जनवरी 2022 से मिलेगा. सरकार ने अब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया गया है. इससे पहले 31 फीसदी का प्रावधान था.
https://राम के आदर्श व चरित्र को आत्मसात करने की जरूरत : विनोद चंद्राकर
केंद्रीय कर्मचारियों को अगले महीने के वेतन में DA का बढ़ा हुआ पार्ट जुड़कर मिलेगा. साथ ही अप्रैल के महीने में कर्मचारियों को उनके पिछले 3 महीने का सारा एरियर भी दिया जाएगा. तीन फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 73,440 से लेकर 2,32,152 20 रुपए तक के एरियर का लाभ मिलेगा. एक अनुमान के मुताबिक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सरकार के खजाने पर सालाना 10,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ आएगा. सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई की मार से बचाने के लिए उनकी सैलरी/पेंशन में यह कंपोनेंट जोड़ा गया है.
https://मनरेगा में मजदूरी दर में 11 रुपए की बढ़ोतरी, अब 204 रुपए मिलेंगे









