আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मनरेगा में मजदूरी दर में 11 रुपए की बढ़ोतरी, अब 204 रुपए मिलेंगे

Published on: March 30, 2022
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) श्रमिकों को 1 अप्रैल 2022 से प्रतिदिन 204 रुपए की मजदूरी मिलेगी. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है. मनरेगा के तहत काम करने वाले अकुशल हस्त कर्मकारों हेतु छत्तीसगढ़ के लिए 204 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है. यह नई दर 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी होंगी. केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 193 रुपए मजदूरी दर निर्धारित थी. आगामी वित्तीय वर्ष के लिए इसमें 11 रुपए की बढ़ोतरी की गई है.

https://Samsung Galaxy A Series के 5 नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स से हैं ये लैस

कलेक्टर ने ठेकेदार को निमार्णाधीन सड़क को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

बलरामपुर. संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिंतामणी महाराज, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू व वनमण्डाधिकारी विवेकानन्द झा ने विकासखण्ड कुसमी के दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम सबाग से पुंदाग तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत निर्माणाधीन मार्ग तथा भूताही में बनाए गए पुलिस जवानों के कैम्प का निरीक्षण किया. नक्सल प्रभावित क्षेत्र सबाग से पुंदाग तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है. कार्य का निरीक्षण करने संसदीय सचिव, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे. इस दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार ने संबंधित ठेकेदार को सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए.

https://ऑफलाइन परीक्षा का आदेश वायरल, सीएम भूपेश बोले- दुष्प्रचार से सावधान रहें, परीक्षा ऑनलाइन ही होगी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now