আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोने के दाम फिर गिरे, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए नया भाव

Published on: August 3, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सोने के भाव में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा. इससे सोना आज भी 47 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे ही बना रहा. वहीं, चांदी की कीमत में कमी दर्ज की गई है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,922 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 66,444 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में 31 रुपए प्रति 10 ग्राम की मामूली कमी दर्ज की गई. इससे कीमती पीली धातु 47 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे ही बरकरार रही. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव आज 46,891 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ.

http://आईपीएस अफसर बताकर पुलिस से बदसलूकी, दो गिरफ्तार

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज घटकर 1,810 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. चांदी के दाम 372 रुपए की कमी के साथ 66,072 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 25.34 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. इस बीच रुपया आज डॉलर के मुकाबले 4 पैसे मजबूत होकर 74.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था. एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी के कारण भारतीय बाजारों में सोने की कीमत घट गई. साथ ही न्‍यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्‍सचेंज में हाजिर भाव घटने से दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम गिर गए.

http://‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज़, सीना चौड़ा करने वाले हैं अजय के डायलॉग

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now