नई दिल्ली. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 166 रुपए गिर गया. सोने की तरह चांदी का भाव भी घट गया. एक किलो ग्राम चांदी का दाम 402 रुपए कम हो गया. एक्सपर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बिकवाली की वजह से घरेलू बाजार में सोने-चांदी में नरमी आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी दोनों में गिरावट रही. सोने का भाव 1,458 डॉलर प्रति औंस रहा वहीं चांदी 16.86 डॉलर प्रति औंस रही. एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका-चीन ट्रेड डील होने की उम्मीद की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में सोने में कमजोरी रही. इंटरनेशनल मार्केट में सोने में बिकवाली का असर भारतीय बाजार पर पड़ा.
http://1850 रुपए क्विंटल में होगी धान खरीदी, अंतर की राशि देने कमेटी गठित
Google Nest Mini स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च
नई दिल्ली. गूगल ने भारत में स्मार्ट स्पीकर्स की रेंज को बढ़ाते हुए अपने नया प्रोडक्ट गूगल नेस्ट मिनी स्मार्ट स्पीकर लॉन्च कर दिया है. गूगल नेस्ट मिनी स्मार्ट स्पीकर की भारत में कीमत 4,499 रुपए है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है. गूगल नेस्ट मिनी में होम मिनी के मुकाबले थोड़-सा डिजाइन में बदलाव किया गया है. इसके अलावा इसमें हुक भी दिया गया है. साथ ही नया पावर कनेक्टर पोर्ट और केबल भी दिया गया है. बॉडी फैब्रिक की बनी है. नए स्मार्ट स्पीकर को लेकर शानदार साउंड और फास्ट परफॉर्मेंस का दावा किया गया है.इसमें मशीन लर्निंग चिप है. गूगल नेस्ट मिनी चॉक और चारकोल कलर वेरियंट में मिलेगा. इसमें यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटीफाई, गाना, जियोसावन और विंक म्यूजिक का सपोर्ट है.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारी हुए पदोन्नत










