আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोने-चांदी के दामों में फिर आई गिरावट, जानिए आज का भाव

Published on: November 18, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. सोनी-चांदी के दामों में सोमवार को एक बार फिर गिरावट देखी गई. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर रुख से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपए टूटकर 38,775 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया. सोने की तरह ही सोमवार को चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली. चांदी 290 रुपए टूटकर 45,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली कम होने से चांदी के कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,464 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी कमजोरी के रुख से 16.88 डॉलर प्रति औंस पर थी.

http://रुपकुमारी चौधरी महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदीप चंद्राकर महामंत्री

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरट सोने का हाजिर दाम 85 रुपये नीचे आ गया. हाजिर मांग में कमी और वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से यहां सोने में गिरावट आई. रुपए में गिरावट से भी सोने की धारणा प्रभावित हुई. दिन में कारोबार के दौरान रुपए 7 पैसे नीचे आ गया. उन्होंने कहा, अमेरिका और चीन ट्रेड डील पर सकारात्मक टिप्पणी की वजह से निवेशकों का सेंटीमेंट बढ़ा है. शनिवार को सोना 38,860 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 45,540 रुपए प्रति किलोग्राम पर पर बंद हुआ था.

http://VIDEO : ‘गुड न्यूज’ का ठहाकेदार ट्रेलर रिलीज, कंफ्यूजन के बीच कॉमेडी की डोज

http://VIDEO : ‘याद पिया की आने लगी’ का नया वर्जन रिलीज, इस अंदाज में दिखीं दिव्या खोसला

http://देश के 47वें CJI बने जस्टिस बोबडे, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now