আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पत्थर से सिर कुचलकर गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर थाने जाकर किया सरेंडर

Published on: December 11, 2022
---Advertisement---

बिलासपुर. एक युवक ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. बाद में खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया है. जानकारी के अनुसार 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा का बापू नगर निवासी यश खुसरैल (19) से प्रेम प्रसंग था. कुछ समय पहले से यश नाबालिग पर शक करने लगा था. वह लड़की पर चरित्र शंका करता था. इस बात को लेकर वह उससे कई बार झगड़ा भी कर चुका था. बताया गया कि शनिवार शाम को दोनों किसी का जन्मदिन मनाने निकले थे. इसी दौरान यश उस लड़की को सिलपहरी स्थित हरदी रोड के राधे इंडस्ट्रीज के आस-पास ले गया था.

https://12 लाख के पेंगुलिन के साथ पांच गिरफ्तार, वाहन जब्त

वहां उसने पहले तो लड़की से विवाद किया. फिर उसका गला भी दबाया. बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर वहां से निकल गया. जब लड़की रात तक घर नहीं पहुंची, तब उसके परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे, पर लड़की का कुछ पता ही नहीं चला. रविवार सुबह को युवक तोरवा थाने पहुंच गया और उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. चूंकि मामला सिरगिट्‌टी इलाके का था. इसलिए तोरवा पुलिस ने युवक को सिरगिट्‌टी पुलिस के हवाले कर दिया. बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में ही आरोपी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है.

https://नई 2023 BMW S 1000 RR बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now