আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

12 लाख के पेंगुलिन के साथ पांच गिरफ्तार, वाहन जब्त

Published on: December 11, 2022
---Advertisement---

कांकेर. भानुप्रतापपुर वनमंडल अंतर्गत 12.5 किलोग्राम वजनी एक जीवित पेंगुलिन (सालखपरी) को वाहन सहित जब्त कर संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वन विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है. गौरतलब है कि 10 दिसम्बर को मुखबिर से वन विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भानुप्रतापपुर खण्डी नदी के पास पेंगुलिन (सालखपरी) का सौदा होने वाला है. उक्त सूचना के आधार पर वन कर्मचारी इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की घेराबंदी करते हुए लगभग 2:45 बजे खण्डी नदी पहुंचे. जहां मौके पर वाहन क्रमांक एपी 39 एचबी 6634 खड़ा था. उक्त वाहन के पास 02 व्यक्ति खड़े थे, जिनका नाम देवानंद गोलदार (26) निवासी ग्राम पावारास जिला सुकमा एवं धनवीर (28) निवासी जेलबाड़ी सुकमा है.

https://सुक्खू ने ली हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, मुकेश अग्निहोत्री बने डिप्टी सीएम

जांच के दौरान वाहन के पीछे डिक्की में जीवित एक पेंगुलिन पाया गया. पूछताछ के दौरान उपरोक्त व्यक्तियों ने अन्य लोगों का नाम बताया जो उनके सहयोगी के रूप में वाहन के साथ ग्राम कुरुसबोड़ी से भानुप्रतापपुर आए थे. यह भी बताया कि बाकी लोगों को लगभग 01 किमी दूर पर छोड़ा गया है. उनके बताए अनुसार वन कर्मचारियों द्वारा तत्काल अन्य व्यक्तियों को घेरकर पकड़ा गया. जिन्होंने अपना नाम राजेन्द्र ठाकुर निवासी ग्राम सुकमा, साधुराम गोड़ निवासी ग्राम कुरूसबोड़ी और दसरी बाई गोड़ निवासी ग्राम कुरुसबोड़ी बताया. उन्होंने स्वीकार किया कि वे उपरोक्त वाहन से सभी पांचों मिलकर भानुप्रतापपुर वन्यप्राणी सालखपरी (पेंगुलिन) जो जीवित अवस्था में है, उसे विक्रय करने के उद्देश्य से लाया गया है. वे भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर खण्डी नदी के पास खरीददार का इंतजार कर रहे थे.

https://वाह री पुलिस… दिव्यांग महिला को धमका 20 हजार रुपए वसूली को बताया हस्तक्षेप अयोग्य

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now