नई दिल्ली. पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होने के बाद से लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. गंभीर के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का विरोध जारी है. रविवार सुबह आईटीओ इलाके में जगह-जगह गंभीर के लापता हो जाने के पोस्टर चिपके हुए नजर आए. आम आदमी पार्टी द्वारा अपनाया गया विरोध प्रदर्शन का यह अनोखा तरीका लोगों के बीच भी खूब चर्चा में है. इन पोस्टरों पर लिखा था क्या आपने इन्हें कहीं देखा है? आखिरी बार इंदौर में जलेबी खाते ही देखा गया था. पूरी दिल्ली इन्हें ढूंढ रही है.
http://Panasonic Eluga Ray 810 लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस
दरअसल, 15 नवंबर को दिल्ली में प्रदूषण को लेकर एक बैठक थी. इस बैठक में सांसद गौतम गंभीर को भी हिस्सा लेना था, लेकिन वो इंदौर में थे. वे वहां खेले जा रहे भारत-बांग्लादेश क्रिकेट टैस्ट मैच की कमेंट्री करने के लिए थे. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण और जतिन के साथ जलेबी और पोहा खाते हुए उनकी एक तस्वीर सामने आई थी. इसके बाद गंभीर को यूजर्स ने ट्रोल किया था. आप समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने गंभीर की आलोचना की थी. विवाद बढ़ने के बाद गंभीर ने ट्वीट किया कि अगर मुझे गाली देने से दिल्ली का प्रदूषण कम होगा तो आप मुझे जी भरकर गाली दीजिए.
http://माता कौशल्या की जन्मतिथि बताने वाले को मिलेगा 11 लाख का इनाम
Delhi: Missing posters of BJP MP and former cricketer Gautam Gambhir seen in ITO area. He had missed the Parliamentary Standing Committee of Urban Development meeting, over air pollution in Delhi, on 15th November. pic.twitter.com/cIWBtszMYZ
— ANI (@ANI) November 17, 2019









