আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

माता कौशल्या की जन्मतिथि बताने वाले को मिलेगा 11 लाख का इनाम

Published on: November 17, 2019
---Advertisement---

रायपुर. अयोध्या में राम मंदिर के साथ राजधानी रायपुर में माता कौशल्या के भव्य मंदिर की तैयारी है. इसी बीच राजधानी के दूधाधारी मठ ने नई और अनूठी पहल करते हुए माता कौशल्या की जन्मतिथि और उनकी कुंडली तैयार करने का जिम्मा उठाया है. मठ के प्रमुख महंत रामसुंदर दास ने बताया है कि माता कौशल्या की सटीक जन्मतिथि तय करने वालों को मठ की तरफ से 11 लाख रुपए दिए जाएंगे. दूधाधारी मठ के पते पर जन्मतिथि के संबंध में प्रमाणिक दावा 15 दिसंबर तक भेजा जा सकता है. इसके लिए देश के प्रसिद्धि ज्योतिषाचार्यों व विद्वानों से सुझाव व पत्राचार आमंत्रित किया गया है. जो भी विद्वान समस्त प्रमाणों के साथ भगवान रामचन्द्र जी की कुंडली के मातृ भाव के आधार पर माता कौशल्या की जन्मतिथि तय करेगा, उसे इनाम दिया जाएगा.

http://2000 किमी की मारक क्षमता वाली अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

माता कौशल्या की जन्म तिथि को लेकर जो भी राय और तारीखें आएगी, उस पर रायपुर में होने वाली धर्म संसद में सर्वसम्म्मति से फैसला लिया जाएगा. विद्वानों से प्राप्त प्रस्ताव को चयनित विशेषज्ञ जजों (जूरी) द्वारा प्रमाणित किया जाएगा. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्वान को नगद राशि 11 लाख रुपए और विशेष सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा. बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 30 किमी दूर चंदखुरी में भगवान राम की माता कौशल्या का इकलौता मंदिर है. माना जाता है कि ये जगह माता कौशल्या का जन्मस्थान है और भगवान राम का ननिहाल है. बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराने जा रही है.

http://नगरीय निकाय चुनावों में ऑनलाइन निर्देशन पत्र भर सकेंगे उम्मीदवार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now