नई दिल्ली. भारत ने 2,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा के बालासोर से सफल रात्रि-परीक्षण किया है. रक्षा सूत्रों ने कहा कि सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण समन्वित परीक्षण रेंज (आईटीआर) से किया गया. अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण पिछले साल ही कर लिया गया था लेकिन रात के समय इसका परीक्षण पहली बार हुआ है. इसकी मारक क्षमता को दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार किमी तक किया जा सकता है. अग्नि-2 मिसाइल न्यूक्लियर हथियार ले जा सकने में सक्षम है.
http://शासकीय जमीन के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर गड़बड़ी, पटवारी समेत 4 बंदी
20 मीटर लंबी अग्नि 2 बैलिस्टिक मिसाइल का वजन 17 टन है और यह अपने साथ एक हजार किलो का आयुध 2000 किलोमीटर की दूरी तक ले जा सकती है. अग्नि-2 मिसाइल को पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है. भारत ने इससे पहले 6 फरवरी को स्वदेश निर्मित अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था. भारतीय सेना के सामरिक बल कमांड ने बालासोर स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के लॉन्च पैड-4 से 700 किलोमीटर दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण किया था.
http://नगरीय निकाय चुनावों में ऑनलाइन निर्देशन पत्र भर सकेंगे उम्मीदवार
(Balasore, Odisha) Government Sources: India carries out successful night-time test-firing of the 2,000 km strike range Agni-2 ballistic missile. The test-firing was done by the Strategic Forces Command off the coast of Odisha. pic.twitter.com/GfYvO5sifA
— ANI (@ANI) November 16, 2019









