नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा शनिवार को कोलकाता पहुंचकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए. उन्होंने टीएमसी का झंडा लहराते हुए ममता बनर्जी की पार्टी का हाथ थाम लिया. टीएमसी में शामिल होने के बाद भाजपा की आलोचना करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि प्रजातंत्र की ताकत प्रजातंत्र की संस्थाएं होती हैं. आज लगभग हर संस्था कमजोर हो गई है, उसमें देश की न्यायपालिका भी शामिल है. हमारे देश के लिए ये सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है. अटल जी के समय में भाजपा सर्वसम्मति पर विश्वास करती थी लेकिन आज की सरकार कुचलने और जीतने में विश्वास करती है. अकादी दल, बीजेडी, शिवसेना पहले ही बीजेपी का साथ छोड़ चुकी है. आज भाजपा के साथ कौन खड़ा है?
http://साउंडिंग रॉकेट RH-560 लॉन्च, न्यूट्रल विंड और प्लाज्मा गतिशीलता का करेगा अध्ययन
उन्होने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी. बंगाल से पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए कि जो कुछ मोदी और शाह दिल्ली से चला रहे हैं, अब देश उसको बर्दाश्त नहीं करेगा. मैं बहुत अफसोस के साथ कह रहा हूं कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रही है. तोड़-मरोड़ कर चुनाव (8 चरणों में मतदान) कराने का फैसला मोदी-शाह के नियंत्रण में लिया गया है और भाजपा को फायदा पहुंचाने के ख्याल से लिया गया है.
http://पहले टी-20 में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट हराया, सीरीज में 1-0 से आगे









