नई दिल्ली. जापान के पूर्व पीएम शिंजो का निधन हो गया. उनको आज सुबह दो गोलियां मारी गई थीं. हमले के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक शिंजे आबे को गोली मारने वाला हत्यारा पकड़ा जा चुका है. उसे हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया था. संदिग्ध हत्यारे का बयान भी सामने आया है. जापान की पुलिस के अनुसार हमलावर ने बताया कि वह शिंजो आबे की जान लेना चाहता था क्योंकि वह कई बातों को लेकर शिंजो से संतुष्ट नहीं था.
https://अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश की संभावना, दुर्ग संभाग में यलो अलर्ट
जापान में फिलहाल सुबह से हलचल है और लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं. जापान में यह वारदात उस वक्त हुई जब पूर्व पीएम जापान के नारा शहर में चुनावी प्रचार कर रहे थे. यहां रविवार को उच्च सदन का चुनाव होना है. शिंजो आबे के भाषण के दौरान ही हमलावर ने दो गोली चलाई. पहली गोली आबे के सीने के आरपार हो गई. दूसरी उनकी गर्दन पर लगी. बाद वह वहीं गिर गए और आसपास भगदड़ मच गई. इस बीच शिंजो को हार्ट अटैक भी आ गया. इस बाद मौके पर ही CPR देकर उनकी जान बचाने की कोशिश भी हुई. बाद में उनको एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल पहुंचाया गया. लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका.
https://हरेली तिहार के दिन स्कूलों में आयोजित होगी गेड़ी नृत्य और गेड़ी प्रतियोगिता









