আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पूर्व सीएम की फिसली जुबान, भाजपा प्रत्याशी को कहा ‘आइटम’

Published on: October 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा की महिला प्रत्याशी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उनकी इस टिप्पणी पर विवाद हो गया है. मध्य प्रदेश के डबरा में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के लिए प्रचार करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच से भाषण देते वक्त कहा- सुरेश राजे हमारे उम्मीदवार हैं, सरल स्वभाव के सीधे साधे हैं. यह उसके जैसे नहीं है, क्या है उसका नाम? मैं क्या उसका नाम लूं आप तो उसको मुझसे ज्यादा अच्छे से जानते हैं, आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ‘यह क्या आइटम है’. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तीखी टिप्पणी की है.

http://IPL 2020 : सुपर ओवर में KKR ने SRH को हराया, फर्ग्यूसन रहे जीत के हीरो



उन्होंने ट्वीट कर कहा- कमलनाथ जी! इमरती देवी उस गरीब किसान की बेटी का नाम है जिसने गांव में मजदूरी करने से शुरुआत की और आज जनसेवक के रूप में राष्ट्रनिर्माण में सहयोग दे रही हैं. कांग्रेस ने मुझे ‘भूखा-नंगा’ कहा और एक महिला के लिए आपने ‘आइटम’ जैसे शब्द का उपयोग कर अपनी सामंतवादी सोच फिर उजागर कर दी. अपने एक और ट्वीट में शिवराज ने कहा कि खुद को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ बताने वाले ऐसी ‘अमर्यादित भाषा’ का प्रयोग कर रहे हैं? नवरात्रि के पावन पर्व पर देश नारी की उपासना कर रहा है, ऐसे में आपके बयान से आपकी ओछी मानसिकता झलकती है. बेहतर होगा कि आप अपने शब्द वापिस लें और इमरती देवी सहित प्रदेश की हर बेटी से माफी मांगें.

http://सतनामी समाज का इतिहास गौरवशाली : द्वारिकाधीश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now