नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शनिवार शाम निधन हो गया. बता दें कि कल्याण सिंह की तबीयत करीब दो महीने से खराब थी. लखनऊ के एसजीपीजीआई में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था. वे 89 वर्ष के थे. कल्याण सिंह की तबीयत में गिरावट को देखते हुए सीएम योगी ने आज अपना गोरखपुर दौरा निरस्त कर दिया था. लखनऊ पीजीआई ने शनिवार देर शाम एक बयान जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जी का एक लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया.
http://मुख्यमंत्री ने की घोषणा, नया जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नाम से जाना जाएगा
उन्हें 4 जुलाई को संजय गांधी पी जी आई के Critical Care medicine के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया था. लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली. बता दें कि कल्याण सिंह यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं. निधन की सूचना मिलने पर बीजेपी के मंत्री, सांसद और कई कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.
http://पिकअप और ऑटो में जबरदस्त टक्कर, 4 की मौत, 3 गंभीर
Former Uttar Pradesh CM and former Rajasthan Governor Kalyan Singh passes away at Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences (SGPGI) in Lucknow, due to sepsis and multi organ failure: SGPGI
(File photo) pic.twitter.com/lRCv1xHMe2
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 21, 2021









