जगदलपुर. एक पिकअप और ऑटो की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई. ऑटो ड्राइवर समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के अनुसार शनिवार शाम एक ऑटो से बच्ची सहित 6 महिलाएं देवड़ा साप्ताहिक बाजार जा रही थीं. चमिया-देवड़ा रोड पर ऑटो को सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सवार मतीबाई कश्यप (50) और सनी कश्यप (60) की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल पहुंचाया. यहां चमिया निवासी जानकी कश्यप (15) और सिवनी निवासी फूलमती मौर्य (22) की मौत हो गई. डॉक्टरों ने ऑटो चालक सहित तीनों घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं. जिनकी पहचान नहीं हो सकी है.
http://शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार, फॉरेस्ट के ट्रेनी ऑफिसर के खिलाफ मामला दर्ज
छत्तीसगढ़ में अब तक 732.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 732.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 21 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1083.6 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 475.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.
http://चपरासी के भरोसे एक हाईस्कूल, एकमात्र शिक्षक की कोरोना से मौत के बाद नई नियुक्ति नहीं







