नई दिल्ली. असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 84 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया. गुवाहाटी के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उन्होंने शाम 5 बजकर 34 मिनट पर आखिरी सांस ली. असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ये जानकारी दी. गोगोई पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. डॉक्टरों ने सोमवार सुबह जानकारी दी थी कि गोगोई की हालत बेहद बेहद नाजुक है. बता दें कि वे तीन बार 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री रहे. गोगोई ने कांग्रेस को लगातार तीन विधानसभा चुनावों में जीत दिलाई.
http://82 साल की दादी ने की ऐसी एक्सरसाइज, वायरल हो गया वीडियो
सबसे लंबे समय तक असम का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है. गोगोई 6 बार लोकसभा के लिए चुने गए. वे 1971 से 1985 तक तीन बार जोरहट से सांसद रहे. उसके बाद 1991-96 और 1998-2002 के दौरान कालीबोर के सांसद रहे. अभी इस सीट से उनके बेटे गौरव गोगोई सांसद हैं. तरूण गोगोई के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर छा गई है. तरूण गोगोई के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके परिवार और समर्थकों को सांत्वना व्यक्त की है.
http://सैलानियों को आकर्षित कर रहा है बालाछापर ट्रायबल रिसॉर्ट का अद्भुत नजारा
Former Assam CM and Congress leader Tarun Gogoi ( in file photo) passes away in Guwahati, announces state health minister Himanta Biswa Sarma pic.twitter.com/UBn3AS2CEF
— ANI (@ANI) November 23, 2020









