नई दिल्ली. एक 82 वर्षीय महिला का एक्सरसाइज करता हुआ वीडियो वायरल हुआ है जो सभी को सक्रिय रहने और व्यायाम करने के लिए प्रेरित कर रहा है. दादी का वीडियो पहली बार तब वायरल हुआ जब उनके पोते, चिराग कोर्डिया ने साड़ी में ही उनके व्यायाम करने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. चिराग ने अपनी दादी का वजन उठाने, स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट्स जैसे अन्य व्यायामों के अभ्यास का एक वीडियो साझा किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक चिराग ने बताया कि उनकी दादी एक बच्ची के रूप में बहुत ऊर्जावान थीं. वह तैराकी करती थीं, कई खेल खेलती थी और शादी करने के बाद भी शारीरिक रूप से काफी सक्रिय रहती थीं. हालांकि, बुढ़ापे में, उनके टखने पर चोट लगी, और फिर वह एक दिन बिस्तर से गिर गईं.
http://सैलानियों को आकर्षित कर रहा है बालाछापर ट्रायबल रिसॉर्ट का अद्भुत नजारा
उसी वक्त से उनकी तबियत बिगड़ने लगी. दादी जमीन पर झुककर या कुछ भी उठाकर चलने से भी डरती थीं. पोते ने बताया कि उनकी दादी प्रशिक्षण ले रही है क्योंकि वह बिना किसी डर के अपनी दैनिक गतिविधियों को करने में सक्षम होना चाहती है, ताकि वह मजबूत, स्वतंत्र और सक्षम महसूस कर सकें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्या उनकी दादी के लिए इतनी बड़ी उम्र में वजन उठाना सुरक्षित है, इस पर कई लोगों ने चिंता जताई थी. दादी ने अपनी यात्रा के बारे में बताया कि कैसे नियमित रूप से व्यायाम करने से उनका जीवन बदल गया. उन्होंने कहा-धीरे-धीरे, हम बिस्तर से फर्श तक और पानी की बोतलों से डंबल तक पहुंच गए. मेरे पैरों में सूजन कम हो गई और मैंने अपनी हाथों और बाहों में फिर से ताकत हासिल कर ली. समय के साथ जोड़ों का दर्द और बीपी की समस्या भी खत्म हो गई.
http://कॉमेडयिन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मिली जमानत









