नई दिल्ली. फ्रांस से उड़ान भरने के बाद पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय जमीन पर पहुंच गए हैं. हरियाणा के अंबाला एयरबेस में बुधवार दोपहर करीब 3.15 बजे राफेल विमान लैंड हुए, जहां उनका स्वागत वाटर सैल्यूट के साथ किया गया. वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया भी इस दौरान अंबाला में मौजूद रहे. राफेल विमान को भारत लाने वाले सभी पायलटों से वायुसेना प्रमुख ने मुलाकात की और उन्हें बधाई दी. लैंडिंग से पहले इन विमानों ने अंबाला एयरबेस की परिक्रमा की. फ्रांस से मिलने वाली राफेल विमानों की ये पहले खेप है.
http://Yamaha FZ 25 और FZS 25 के BS6 मॉडल लॉन्च, जानिए कीमत
इन विमानों ने मंगलवार को फ्रांस से उड़ान भरी थी, जिसके बाद ये UAE में रुके और बुधवार दोपहर को अंबाला पहुंचे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर वायुसेना को बधाई दी. राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल का मिलना वायुसेना के इतिहास में क्रांतिकारी बदलाव होगा और दुश्मन नज़र डालने से पहले कई बार सोचेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन राफेल विमानों का स्वागत करते हुए ट्वीट किया- राष्ट्ररक्षासमं पुण्यं, राष्ट्ररक्षासमं व्रतम्, राष्ट्ररक्षासमं यज्ञो, दृष्टो नैव च नैव च. नभः स्पृशं दीप्तम्… स्वागतम्!
http://स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी- सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक









