আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Yamaha FZ 25 और FZS 25 के BS6 मॉडल लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: July 29, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Yamaha ने अपनी दो बाइक FZ 25 और FZS 25 के BS-6 कम्प्लायंट मॉडल को लॉन्च कर दिया है. बीएस6 Yamaha FZ 25 की कीमत 1.52 लाख रुपए है जबकि BS6 Yamaha FZS 25 की कीमत 1.57 लाख रुपए है. इन दोनों बाइक्स की बुकिंग शुरू हो गई है. बीएस6 Yamaha FZ 25 और FZS 25 को इस साल फरवरी में पेश किया था, इनकी बिक्री इसी साल अप्रैल में शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इन दोनों बाइक्स की लॉन्चिंग में देरी हुई. इन बाइक्स में नया BS6 249cc इंजन दिया है, जिसका 20.8hp पर 8,000rpm पावर और 20.1Nm पर 6,000rpm पीक टॉर्क जनरेट करता है. दोनों बाइक में डुअल-चैनल एबीएस दिया गया है.

http://स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी- सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक

FZ 25 का कर्ब वेट 153 किलोग्राम और FZS 25 का 154 किलोग्राम है. यामाहा के इन बाइक्स के नए फीचर्स में LED DRL, क्लास D बाइ-फंक्शनल LED हेडलैम्प, मल्टी-फंक्शन निगेटिव एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अंडर काउलिंग और इंजन कट-ऑफ स्विच के साथ साइड स्टैंड शामिल हैं. FZS 25 में लॉन्ग वाइजर, हैंडल ग्रिप्स पर ब्रश गार्ड्स मिलते हैं. FZ 25 BS6 को दो कलर ऑप्शन मैटालिक ब्लैक और रेसिंग ब्लू में लॉन्च किया गया है. जबकि FZS 25 BS6 को पेटिना ग्रीन, वाइट-वर्मिलियन और डार्क मैट ब्लू के तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. FZS 25 में पहली बार गोल्डन कलर अलॉय व्हील मिलेंगे.

http://KGF 2 में संजय दत्त का फर्स्ट लुक रिलीज, दिखा खतरनाक अंदाज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now