আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पहले 35 रुपए लूटे, अब 5 रुपए लौटा एहसान जता रही भाजपा : अंकित

Published on: November 11, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. खल्लारी विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष अंकित बागबाहरा ने क्षेत्र के दौरे के दौरान पिथौरा में कहा कि वर्तमान में हुए 29 विधानसभा उपचुनावों में से 16 में हारने व 3 लोकसभा उपचुनाव में से 2 हारने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में केंद्र द्वारा की गई मामूली कमी को महंगाई कम करने जैसे प्रस्तुत कर रही है. जबकि अभी भी तेल की कीमतें केंद्र की 300 फीसदी से अधिक ड्यूटी लगाने के कारण है. उन्होने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र द्वारा पहले 35 रुपए तक कीमत बढ़ाकर लूट की, अब उसी में से मात्र 5 रुपए कम कर एहसान जताने की मार्केटिंग का भाजपाई प्रयास बताया. यह कटौती बढ़ी महंगाई के कारण उत्तरप्रदेश की अवश्यसंभावी हार से सिहर कर की गई.

https://Kia Carnival 6-सीटर वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

अंकित ने पुनः याद दिलाते हुए बताया कि यूपीए सरकार के समय पेट्रोल में ड्यूटी 9.48 रुपए थी, अब उसे 350 प्रतिशत बढ़ाकर 32 रुपए कर दिया गया, डीजल में 3.56 रुपए थी अब उसे 850 प्रतिशत बढ़ाकर 29 रुपए कर दिया गया और इससे केंद्र द्वारा लगभग 28 लाख करोड़ रुपए का राजस्व गरीबों और मध्यमवर्गीय लोगों से लूट कर प्राप्त किया है. आज अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल होने के बाद भी कीमतें 100 रुपए से ज्यादा की गईं जबकि यूपीए की कांग्रेस सरकार के समय वही कच्चा तेल 140 डॉलर प्रति बैरल की उच्च कीमत में होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें 70 रुपए प्रति लीटर के आस पास रही. भाजपा ने आग में घी डालने का काम कोरोनाकाल में भी कीमतें बढ़ाकर किया. इसी प्रकार अन्य सामानों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि तीन काले कृषि कानूनों के कारण खाने का तेल 90 से 160, सरसों तेल 100 से 200 रुपए लीटर, गैस 450 थी और सब्सिडी 250 थी अभी गैस सिलेंडर 956 रुपए की कीमत और सब्सिडी मात्र 61 रुपए मिल रही है, घी 390 रुपए से 550 रुपए किलो, अंडा 2 रुपए से 6.50 रुपए में मिल रहा है और ये ऐसी चीजें है जो दैनिक जीवन में सबसे ज्यादा उपभोग की जाती है. अंकित ने बताया आज भी छत्तीसगढ़ में पड़ोस के राज्यों से सस्ता वैट है जैसे ओड़िशा में 32% पेट्रोल में, मध्यप्रदेश में 29%, दिल्ली में 30%, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 26 % वैट है जबकि छत्तीसगढ़ में 25% वैट लिया जा रहा है और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने विगत 3 सालों से वैट नहीं बढ़ाया है. उन्होने कहा कि 70 रुपये के आस पास मिलने वाले पेट्रोल-डीजल को अब केंद्र द्वारा 105 से 110 रुपए कर दिया गया था अर्थात् लगभग 35 रुपए प्रति लीटर की लूट करने के बाद मात्र 5 रुपए व 10 रुपए की कमी कर एहसान बताने का काम भाजपा कर रही है जिसके लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए.

https://विराट-अनुष्का की बेटी को रेप की धमकी देने वाला गिरफ्तार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर है आरोपी

अंकित ने कहा कि जब जब केंद्र बेसिक कीमत व एक्साइज़ कम करेगी वैसे ही राज्य द्वारा उस पर उस कीमत के बाद वैट लगने के बाद वो अपने आप कम हो जाएगा उदाहरण केंद्र ने पेट्रोल में 5 रुपए कम किया पर छत्तीसगढ़ राज्य में 6.50 रुपए पेट्रोल की कीमतें कम हुई, उसी प्रकार डीजल में 10 रुपए केंद्र ने कम किया पर राज्य में अपने आप 13 रुपए कम हुआ. अंकित ने भाजपाईयों से नौटंकी बंदकर पीएम मोदी से निवेदन करने कहा कि उन्होंने जितना वैट बढ़ाया है उतना कम करें तो पेट्रोल-डीजल पुनः बहुत कम दाम पर मिलने लगेगा. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे राज्य छत्तीसगढ़ में पड़ोसी राज्यों से कम कीमत पर पेट्रोल-डीजल मिलेगा जिसके लिए उन्हें जितना साधुवाद दिया जाय उतना कम है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now