আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

विराट-अनुष्का की बेटी को रेप की धमकी देने वाला गिरफ्तार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर है आरोपी

Published on: November 11, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी को धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ़्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के सायबर सेल ने की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ़्तार किए गए आरोपी की पहचान रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी (23) के तौर पर हुई है. आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है. वो वहीं का रहने वाला है. वह पहले फ़ूड डिलीवरी एप के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता था. आरोपी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. उसने आईआईटी हैदराबाद से बीटेक किया है. बता दें कि भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में लगातार दो हार का सामना किया है.

https://T20 WC : फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया. फैंस की टीम इंडिया से नाराजगी इतनी थी कि कुछ लोगों ने सभी सीमाओं को पार कर दिया था. सोशल मीडिया पर कप्तान विराट कोहली के परिवार, उनकी बेटी वामिका को लेकर धमकिया दी जा रही हैं और अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा था. कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था. इसी दौरान एक शख्स ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी को धमकी दे डाली थी. जिस पर कई लोगों ने एतराज जताया था. फिर इस मसले पर दिल्ली महिला आयोग ने एक्शन लिया. दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में नोटिस जारी कर पुलिस से सवाल किए थे और अभी तक लिए गए एक्शन की जानकारी मांगी थी. अब मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने आरोपी रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

https://छत्तीसगढ़ में बाकी राज्यों से कम रहेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत : सीएम भूपेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now