আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Kia Carnival 6-सीटर वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: November 10, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Kia Carnival का नया 6-सीटर वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है. नए वेरिएंट की तीनों पंक्तियों में कैप्टन सीट दिए गए हैं, और यह कार के मिड-स्पेक Prestige (प्रेस्टीज) ट्रिम पर आधारित है. कंपनी ने 6-सीटर कार्निवल की कीमत 28.95 लाख रुपए तय की है. किआ कार्निवल में 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है. यह इंजन अधिकतम 200 bhp का पावर और 440 Nm का टार्क जेनरेट करता है.8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए आगे के पहियों तक पावर पहुंचती है. किआ का दावा है कि कार्निवल 13.9 किलोमीटर प्रति लीटर की ARAI प्रमाणित माइलेज देती है.

https://‘अंतिम’ का नया गाना ‘होने लगा’ रिलीज, आयुष-महिमा की रोमांटिक केमिस्ट्री आई नजर

एमपीवी में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी पोजिशन लैंप, एलईडी आइस क्यूब फॉग लैंप, एलईडी टेल-लाइट्स, स्मार्ट पावर टेलगेट, डुअल पैनल इलेक्ट्रिक सनरूफ, एलईडी इंटीरियर लाइट, पावर्ड ओआरवीएम, लेदर सीट, 3-पंक्ति स्लाइडिंग सीट्स, ड्राइवर सीट टू-वे इलेक्ट्रिक लम्बर सपोर्ट, लैपटॉप चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ऑटो डिफॉगर के साथ ट्रिपल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो किआ कार्निवल 6-सीटर वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, रोल ओवर मिटिगेशन, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, साइड और कर्टेन एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ईबीडी के साथ एबीएस, डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं.

http://64MP कैमरा, 90Hz डिस्प्ले के साथ Lava Agni 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now