नई दिल्ली. Lava Agni 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 19,999 रुपए रखी गई है. इस कीमत में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा. लावा Agni 5G को अमेजन, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से 18 नवंबर से खरीदा जा सकेगा. इसकी प्री-बुकिंग लावा के ई-स्टोर और अमेजन इंडिया से शुरू हो गई है. प्री-बुकिंग के दौरान 500 रुपए देने होंगे और बाद में 2,000 रुपए की छूट मिलेगी. इसमें एंड्रॉयड 11 दिया गया है. फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है.
https://नवा रायपुर जंगल सफारी की तर्ज पर रामचुआ-हरमो में बनेगा एक और जंगल सफारी
फोन में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा. इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है. दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है. तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कैमरे के साथ सुपर नाइट मोड, प्रो मोड और एआई जैसे मोड दिए गए हैं. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 30W की फास्ट चार्जिंग है. दावा है कि 90 मिनट में बैटरी फुल हो जाएगी.
https://अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश










