আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का पहला मरीज, सीएम ने कहा- स्थिति नियंत्रण में

Published on: July 24, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमण का पहला मामला सामना आया है. जिसे लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए उन्होंने विशेषज्ञों की सबसे अच्छी टीम लगाई है. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है. मरीज की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहा है.

https://संसदीय सचिव ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

घबराने की जरूरत नहीं है. स्थिति नियंत्रण में है. हमने एलएनजेपी अस्पताल में अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया है. इस वायरस को फैलने से रोकने और दिल्लीवासियों की रक्षा के लिए हमारी सबसे अच्छी टीम इस मामले में काम कर रही है. बता दें कि दिल्ली में 34 साल का एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है. भारत में मंकीपॉक्स संक्रमण का यह चौथा मामला सामने आया है, जबकि दिल्ली में मंकीपॉक्स वायरस का पहला केस है. इस मामले में हैरानी की एक बड़ी वजह यह भी है कि उसने विदेश की कोई यात्रा नहीं की थी.

https://कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्क रहने के निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now