महासमुंद. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से ग्राम पंचायत बिरकोनी को लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों की सौगात मिली है. शनिवार को संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में हायर सेकंडरी स्कूल भवन निर्माण का लोकार्पण व सीसी रोड, सामुदायिक भवन व शेड निर्माण का भूमिपूजन किया गया. शनिवार को ग्राम बिरकोनी में हायर सेकंडरी स्कूल भवन निर्माण का लोकार्पण व सीसी रोड, सामुदायिक भवन व शेड निर्माण का भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे. अध्यक्षता जनपद अध्ययक्ष यतेंद्र साहू ने की. विशेष अतिथि के रूप जिला पंचायत सदस्य अमर अरूण चंद्राकर, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, कुलेश्वर ठाकुर, सरपंच ताम्रध्वज निषाद, देवेंद्र चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, बलराम पटेल मौजूद रहे.
https://कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्क रहने के निर्देश
पूजा-अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मन्नू मालेकर, लक्ष्मीनारायण वैष्णव, दौलत चंद्राकर, शत्रुघन यादव, रामा यादव, व्यास चंद्राकर, गुलाब कन्नौजे, हेमराज चंद्राकर, मनहरण निषाद, दीपक चंद्राकर, गोविंद साहू, अमन चंद्राकर, दामोदर चंद्राकर, भागवत सेन, टोहल राम साहू, श्याम चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, लक्ष्मीनारायण, पवन साहू, खेमराज निषाद, गिरधारी पटेल, भोला चंद्राकर, फागूलाल साहू, प्रेम पटेल सहित तामेश्वरी साहू, रागिनी चंद्राकर, परसराम सिन्हा, अनुपमा मानिकपुरी, संतराम साहू, चित्रसेन साहू, श्रवण कुमार सिन्हा, मनहरण लाल भट्ट, निधि गुप्ता, मनीषा तिर्की, ओमप्रकाश जायसवाल, लोकेश्वर सिंह ठाकुर, रेणुका चंद्राकर, महेंद्र कुमार ध्रुव, जान्हवी पटेल, केशव कन्नौजे, मनीषा राजपुत आदि उपस्थित थे.
https://बच्ची ने छुए पैर तो भावुक हुआ जवान, दिल छू ले गया ये वीडियो







