আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

देश में वैक्सीन से पहली मौत की पुष्टि, सरकारी पैनल की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Published on: June 15, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वैक्सीन लगने के बाद पहली मौत की पुष्टि हुई है. दरअसल केंद्र सरकार द्वारा गठित AEFI पैनल की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है. वैक्सीन लगने के बाद कोई गंभीर बीमारी होने या मौत होने को वैज्ञानिक भाषा में एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (AEFI) कहा जाता है. एईएफआई के लिए केंद्र सरकार ने एक कमेटी गठित की है. इस कमेटी ने वैक्सीन लगने के बाद हुई 31 मौतों का असेसमेंट करने के बाद कन्फर्म किया कि 68 साल के एक बुजुर्ग की मौत वैक्सीन लगने के बाद एनाफिलैक्सीस से हुई. ये एक तरह का एलर्जिक रिएक्शन होता है. बुजुर्ग को 8 मार्च 2021 को वैक्सीन की पहली डोज लगी थी और कुछ दिन बाद ही उनकी मौत हो गई थी.

http://धान के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर फड़ प्रभारी निलंबित

सरकारी पैनल की रिपोर्ट कहती है- वैक्सीन से जुड़े हुए अभी जो भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं, उनकी उम्मीद पहले से ही थी, जिन्हें मौजूदा साइंटिफिक एविडेंस के आधार पर वैक्सीनेशन के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. ये रिएक्शन एलर्जी से संबंधित या एनाफिलैक्सीस जैसे हो सकते हैं.  कमेटी की ओर से कुल 31 मौतों की जांच की गई, जिसमें से 18 में वैक्सीनेशन का कोई संबंध नहीं दिखा. इनमें से कुल दो मौतों में कुछ शक हुआ है, हालांकि अभी तक ऐसे कोई ठोस सबूत नहीं हैं जो वैक्सीन से मौत होने की पुष्टि करें. रिपोर्ट में कहा गया है कि Anaphylaxis के दो केस और सामने आए थे. इन दो व्यक्तियों को 16 जनवरी और 19 जनवरी को वैक्सीन लगाई गई थी. ये दोनों ही युवा थे.

http://5 स्टार होटल में ड्रग्स के साथ जन्मदिन मना रही थी एक्ट्रेस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इनमें से एक की उम्र 22 साल थी और एक की उम्र 21 साल थी. इतना ही नहीं, इन दोनों को ही अलग-अलग वैक्सीन लगाई गई थी. इनमें से एक को कोविशील्ड और एक को कोवैक्सीन की डोज दी गई थी. हालांकि, ये दोनों ही मरीज अस्पताल में भर्ती होने के बाद ठीक हो गए थे. हालांकि, डॉ. अरोड़ा का ये भी कहना है कि हजारों में एकाध को एलर्जी से जुड़े रिएक्शन होते हैं. उन्होंने कहा कि अगर वैक्सीनेशन के बाद Anaphylaxis के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत इलाज की जरूरत है. 30 हजार से 50 हजार लोगों में से 1 को Anaphylaxis या गंभीर एलर्जी रिएक्शन दिखते हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now