नई दिल्ली. एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपने जन्मदिन पर ड्रग्स के साथ पार्टी करना महंगा पड़ गया. पार्टी जब अपने शबाब पर थी, तभी पुलिस को किसी ने खुफिया तौर पर खबर दे दी. जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने देर रात होटल में छापा मारा और एक्ट्रेस को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया. मामला मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाना इलाके का है. जहां एक फाइव स्टार होटल में एक्ट्रेस नायरा नेहल शाह अपना जन्मदिन मना रही थी. पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात होटल में छापा मारकर इस मामले का खुलासा किया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात करीब तीन बजे एक फाइव स्टार होटल में रेड की गई.
http://कोरोना मरीजों की लगातार देखरेख और उपचार में जुटे हैं डॉ. शरद
वहां बॉलीवुड में छोटे रोल करने वाली एक्ट्रेा और उसके साथी को ड्रग्स का सेवन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. सांताक्रुज पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. सांताक्रुज पुलिस के वरिष्ठ अधिकरी ज्ञानेश्वर गनोरे को गुप्ता सूचना मिली थी कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस पांच सितारा होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है. जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस की टीम फाइव स्टार होटल में पहुंची और बॉलीवुड एक्ट्रेस की पार्टी में छापा मारा.
http://2021 Skoda Octavia भारत में लॉन्च, 6.9 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार
जहां वो अपने साथियों के साथ अपना जन्मदिन मना रही थी. पुलिस के मुताबिक एक्ट्रेस नेहल शाह होटल के एक रूम में चरस का इस्तेमाल भी कर रही थी. पुलिस ने फौरन पार्टी में मौजूद एक्ट्रेस नेहल और उसके दोस्त आशिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया. दोनों वहां पर चरस ले रहे थे. सोमवार को दिन में सांताक्रुज पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. नाइरा नेहल शाह दो तेलगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है.
अभिनेता संचारी विजय का सड़क हादसे में निधन, परिवार ने लिया अंगदान का फैसला https://t.co/ygKl8c8BCX
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 14, 2021










