नई दिल्ली. सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है. इस वर्ष नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिन भयानक गर्मी पड़ेगी. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओड़िशा, सेंट्रल महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक में भी लू का प्रकोप देखने को मिलेगा. आईएमडी के अनुसार मैदानी इलाकों में लू के हालात तब बनते हैं जब एक्चुअल तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा हो. गंभीर या भयानक लू की स्थिति 47 डिग्री या उससे ज्यादा तापमान पर बनती है. लू में हवा के बेहद गर्म थपेड़े चलते हैं जो इंसानों को झुलसा देते हैं.
http://हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर का 96 साल की उम्र में निधन
हिंदू मान्यता के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा प्रारंभ हो जाता है. नौतपा के दौरान सूर्य की लंबवत किरणें धरती पर पड़ती हैं. सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों के लिए आता है तो उन दिनों के पहले नौ दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं. इन्हीं शुरुआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है. यदि इन नौ दिनों में बारिश न हो और न ही ठंडी हवा चले तो माना जाता है कि इस बार बारिश अच्छी होगी. यानी नौतपा में जितनी गर्मी उतनी अच्छी बारिश. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार 31 मई को शुक्र तारा अस्त हो रहा है. शुक्र ग्रह रस प्रदान करने वाला है इसलिए इस बार नौतपा में देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी आ सकती है. यह प्रभाव नौतपा के आखिरी दो दिन में अधिक देखने को मिल सकते हैं.
http://बाहरी राज्यों से आ रहे दो कोरोना संदिग्धों की मौत, सैम्पल भेजे गए









