আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बाहरी राज्यों से आ रहे दो कोरोना संदिग्धों की मौत, सैम्पल भेजे गए

Published on: May 24, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. रविवार को बाहरी राज्यों से आ रहे दो यात्रियों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पहले प्रकरण के तार मुंबई महाराष्ट्र से जुड़े हुए हैं. हकीम मलिक पिता श्याम मलिक (38) ने बस से सफर किया. पिथौरा पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन शाम करीब सवा सात बजे उन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई. चिकित्सकों के मुताबिक प्राथमिक जांच में बुखार व सांस लेने जैसी तकलीफें देखीं गईं. वहीं, दूसरे प्रकरण में भी कुछ इसी तरह के लक्षण दिखाई दिए. जिसमें यात्री प्रफुल स्वान पिता अभिमन्यु स्वान (45) रेल मार्ग से गुजरात से ओड़िशा की यात्रा पर था.

http://‘कीड़ायुक्त राशन वितरित करने वाली सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं’

महासमुंद रेल्वे स्टेशन पहुंचते-पहुंचते तबीयत बिगड़ी और करीब 8-साढ़े 8 बजे उन्होने दम तोड़ दिया. सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ आरके परदल के मुताबिक दोनों ही प्रकरणों में बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने से स्थिति संदेहास्पद है. ऐसे में उनके स्वाब के नमूने एकत्र कर कोविड 19 की जांच के लिए राजधानी एम्स भेजा गया है. साथ ही उनसे संबंधित व संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटाइन किया जा चुका है. ऐसे में विभाग को अब राजधानी रायपुर से उनकी जांच रिपोर्ट मिलने का इंतजार है, जिसके बाद ही स्पष्टीकरण मिल पाएगा कि दोनों यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित थे या नहीं.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 36 नए मरीज मिले, अब 185 एक्टिव केस

http://खाना बांटते-बांटते युवक को भीख मांगने वाली लड़की से हुआ प्यार, कर ली शादी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now