আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खाना बांटते-बांटते युवक को भीख मांगने वाली लड़की से हुआ प्यार, कर ली शादी

Published on: May 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के कानपुर में लॉकडाउन में फुटपाथ पर खाना बांटने के दौरान एक युवक को भीख मांगकर खाने वाली लड़की से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली. इस शादी में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीलम के पिता नहीं हैं, मां पैरालिसिस से पीड़ित है. भाई और भाभी ने मारपीट कर घर से भगा दिया था. नीलम के पास गुजारा करने के लिए कुछ नहीं था. इसलिए वो लॉकडाउन में खाना लेने के लिए फुटपाथ पर भिखारियों के साथ लाइन में बैठती थी. अनिल अपने मालिक के साथ रोज सबको खाना देने आता था. इसी दौरान अनिल को जब नीलम की मजबूरियों का पता चला तो उसे उससे प्यार हो गया.

http://अभिनेता किरण कुमार कोरोना पॉजिटिव, 10 दिनों से हैं क्वारंटाइन

फिर उसके साथ शादी कर ली. अनिल एक प्रापर्टी डीलर के यहां ड्राइवर है उसका अपना घर है. जबकि नीलम की जिंदगी फुटपाथ पर भीख मांगकर चलती थी. इस शादी को कराने में अहम भूमिका निभाने वाले अनिल के मालिक लालता प्रसाद का कहना है कि अनिल खाना बांटने हमारे साथ जाता था फिर उसे उस लड़की से लगाव हो गया. मुझसे इस बारे में अनिल ने चर्चा की तो मैंने इसे रात में भी खाना देने को कहा. फिर अनिल खुद खाना बनाकर देने जाने लगा. इसके बाद मैंने अनिल के पिता को राजी किया फिर दोनों की शादी करवा दी.

http://सरकार प्रदेशभर के क्वॉरंटाइन सेंटर्स की ऑनलाइन निगरानी के पुख्ता इंतजाम करे : भाजपा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now