नई दिल्ली. अहमदाबाद में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से गुरुवार को आठ मरीजों की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल में गुरुवार तड़के आग लग गई. अस्पताल में कोविड-19 के करीब 40 अन्य मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें शहर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस के मुताबिक श्रेय अस्पताल में आग तड़के 3:30 बजे आईसीयू से शुरू हुई. इसके बाद दूसरे वार्ड में फैल गई. जानकारी के अनुसार यहां 50 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
http://295 नए कोरोना मरीज मिले, 258 डिस्चार्ज, अब 2555 एक्टिव केस
वहीं घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- अहमदाबाद के अस्पताल में आग लगने से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना हैं. आशा करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएंगे. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी और मेयर बिजल पटेल से स्थिति के बारे में बात की. प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मारे गए लोगों के परिवार को 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है. इसके अलावा, इस हादसे में जख्मी लोगों को 50 हजार की मदद दी जाएगी. इधर, मुख्यमंत्री रूपाणी ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं. इस जांच का नेतृत्व एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (होम डिपार्टमेंट), संगीता सिंह करेंगी. मुख्यमंत्री ने तीन दिन में रिपोर्ट देने कहा है.
Saddened by the tragic hospital fire in Ahmedabad. Condolences to the bereaved families. May the injured recover soon. Spoke to CM @vijayrupanibjp Ji and Mayor @ibijalpatel Ji regarding the situation. Administration is providing all possible assistance to the affected.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2020









