रायपुर. प्रदेश में बुधवार को 295 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 142, दुर्ग से 49, बस्तर से 18, राजनांदगांव से 16, महासमुंद से 19, रायगढ़ से 10, बलौदाबाजार से 14, जशपुर से 5, सरगुजा व नारायणपुर से 4-4, जांजगीर-चांपा, कांकेर व अन्य राज्य से 2-2, कोरिया, कोरबा, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, बिलासपुर, सूरजपुर व कोण्डागांव से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 258 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 2 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 10497 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2555 है. वहीं 7871 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 71 लोगों की मौत हो चुकी है.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका भर्ती हेतु आवेदन 19 तक
जांजगीर-चांपा. एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के कुल 10 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 21 जुलाई 2020 से प्रारंभ की गई है. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2020 है. ग्रामवार, नगर पंचायत हेतु वार्डवार कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका के रिक्त पदों की जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है. आवेदिका को उसी ग्राम, नगर पंचायत की निवासी होने की स्थिति में उसी वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है. जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है.
आवेदन पत्र आवेदित पद एवं केंद्र के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना होगा. आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक है. कार्यकर्ता/मिनी कार्यकर्ता पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं सहायिका पद के लिए 8वीं होना चाहिए. इच्छुक आवेदिकाएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन सीधे अथवा साधारण,पंजीकृत डाक से परियोजना कार्यालय में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं. आवेदन की शर्त तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय पामगढ़ एवं जनपद पंचायत पामगढ़ तथा संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता हैं.
http://पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर की आधारशिला, कहा- राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम
90 new #COVID19 cases reported, total number of positive cases today is 295.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/QvhOsQji1o
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 5, 2020
आज कुल 205 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 258 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 10407 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2465 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/h4eIo89A0F— Health Department CG (@HealthCgGov) August 5, 2020







