रायपुर. चुनाव प्रचार के दौरान कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज की गई है. गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ आचार संहिता और महामारी कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नोएडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के पक्ष में प्रचार करने नोएडा पहुंचे थे. जहां नोएडा के सेक्टर 113 थाना में रिपोर्ट दर्ज हुई है. नोएडा विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन अधिकारी एवं दादरी तहसील के उप जिलाधिकारी ने यह शिकायत दर्ज कराई है.
https://गार्डों को बंधक बना 9 लाख रुपए से भरी तिजोरी ले भागे बदमाश
प्रशासन ने अपनी FIR में बताया है कि भूपेश बघेल के साथ प्रचार में तय सीमा से ज्यादा लोग शामिल थे. सीएम बघेल ने नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे. वो यहां डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे. उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर पंखुड़ी पाठक को वोट देने की अपील की. साथ ही लोगों को यूपी के लिए किए गए वादों की भी जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने इस दौरान पब्लिक से उनका हाल भी जाना. महिलाओं की गोद में बैठे बच्चों को भी स्नेह करते हुए वो दिखाई दिए.
https://सपा नेता ने टिकट ना मिलने पर पार्टी दफ्तर के बाहर की आत्मदाह की कोशिश
Uttar Pradesh | FIR has been registered against Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel and others in Noida for violating COVID norms while campaigning for the upcoming assembly elections: Gautam Budh Nagar Police https://t.co/3uSGxcI5nE
— ANI (@ANI) January 16, 2022







